मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे राज में अस्पताल बना मौत का घर!..उल्हासनगर मनपा अस्पताल में उपचार...

शिंदे राज में अस्पताल बना मौत का घर!..उल्हासनगर मनपा अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत

-परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने की लापरवाही, किया हंगामा

सामना संवाददाता / उल्हासनगर

उल्हासनगर के मनपा अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान ही मरीज की मौत हुई। इस घटना के बाद से अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों द्वारा डॉक्टर पर उठाए गए सवाल के कारण महिला के शव को जे.जे. अस्पताल शव विच्छेदन के लिए भेजा गया है। महिला का नाम शीला चौहान था, जिसे उपचार के लिए अंबरनाथ के बुवापाडा से लाया गया था।
दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बता दें कि उल्हासनगर मनपा की देखरेख में रिजेंसी एंटेलिया में चार मंजिला इमारत में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया गया है। मनपा ने उस अस्पताल को चलाने में सक्षम न होने के कारण प्लेटिनम संस्था को चलाने के लिए दिया है। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की गलती के कारण शीला चौहान की जान गई। अस्पताल के सामने घंटों हंगामा चला। मृतक महिला के परिजन अस्पताल में तोड़फोड़ न कर दें, इसके लिए पुलिस को भी बुला लिया गया। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस व शिंदे सरकार से अस्पताल प्रशासन के कार्य प्रणाली की जांच की मांग की है। इसके साथ ही दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
कई बार विवादों में फंस चुका है अस्पताल
लोकसभा चुनाव के पूर्व इस अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने १२ फरवरी को बड़े ही तामझाम से किए थे। उद्घाटन के बाद से ही यह अस्पताल कई बार विवादों में फंस चुका है।

अन्य समाचार