मुख्यपृष्ठसमाचारकल्याण-पूर्व में 20 नवंबर को सकल मराठा समाज की विशाल जनसभा 

कल्याण-पूर्व में 20 नवंबर को सकल मराठा समाज की विशाल जनसभा 

– कई दिन पुलिस थाने का चक्कर काटने के बाद मिला परमिशन – शरद पाटील

सामना संवाददाता / कल्याण

मराठा आरक्षण के विषय पर सरकार ने 24 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मराठा समाज के नेता मनोज जरांगे पाटील की विशाल जनसभा का आयोजन कल्याण के पोटे मैदान में 20 तारीख को किया गया है, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
ज्ञात हो कि मनोज जरांगे पाटील ने मराठा आरक्षण के लिए सरकार को 24 दिसंबर का अल्टीमेटम दिया है। इसी को लेकर वे राज्य भर में दौरा और जनसभा के माध्यम से मराठा आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में आने वाली 20 तारीख यानी सोमवार को कल्याण-पूर्व के पोटे ग्राउंड में सकल मराठा समाज की तरफ से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। सभा स्थल का जायजा लेने के बाद आयोजकों ने दावा किया कि सभा में 20 हजार से ज्यादा मराठा समुदाय के लोग शामिल होंगे। इतनी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 500 स्वयंसेवक मैदान पर तैनात रहेंगे, वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आयोजकों ने यह भी बताया कि कल्याण में पहली बार मराठा आरक्षण को लेकर इतनी बड़ी सभा होने जा रही है। इसलिए इसे सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोग जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर अरविंद मोरे, शरद पाटील, सुभाष गायकवाड, धनंजय जोगदंड सहित मराठा समाज के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस संबंध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के शहरप्रमुख शरद पाटील ने बताया कि पूर्व में सभा लेने का परमिशन पुलिस नहीं देना चाह रही थी। तीन-चार दिन पुलिस स्टेशन का चक्कर काटने के बाद सामज के लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को मजबूरन परमिशन देना पड़ा है। सत्ता में बैठे कुछ लोगों की मंशा थी कि कल्याण में सकल मराठा समाज की सभा नहीं होनी चाहिए। इसलिए पुलिस मीटिंग का बहाना कर परमिशन देने में टाल-मटोल कर रही थी।

अन्य समाचार

विराट आउट

आपके तारे