मुख्यपृष्ठअपराध‘प्रेमी के बच्चे की बननेवाली हूं मां!’..‘मरी’ हुई बीवी का खुलासा...जेल में...

‘प्रेमी के बच्चे की बननेवाली हूं मां!’..‘मरी’ हुई बीवी का खुलासा…जेल में पति

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान करनेवाली घटना सामने आई है, जिसमें पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में बंद था, वहीं पत्नी अपने प्रेमी के बच्चे की मां बननेवाली थी। अपने प्रेमी के साथ बदायूं के उझानी थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि वैवाहिक कलह के कारण वो अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गायब हो गई थी और अब वो प्रेमी के बच्चे की मां बननेवाली है। बता दें कि महिला के पिता ने एक महीने पहले उझानी में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसके कासगंज निवासी पति लोकेश कुमार और उसके परिवार पर उसकी हत्या और शव छिपाने का आरोप लगाया गया था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लोकेश के घर छापा मारा था, जबकि लोकेश ने खुद पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी रवींद्र सिंह ने कहा, ‘आरती ने हमें बताया कि छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद लोकेश नौकरी करने गाजियाबाद चला गया। उसका उसके पति के साथ झगड़ा होता रहता था। इस दौरान उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हो गया। महिला के पिता की शिकायत के आधार पर ४ जुलाई को पति और छह रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज किया गया था।’ जबकि लोकेश ने पुलिस को बताया, ‘मैंने अपने ससुराल वालों को उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में बार-बार बताया था, लेकिन किसी ने मेरी बात पर विश्वास नहीं किया। अब उसने खुद स्वीकार किया है कि वह अपने प्रेमी से गर्भवती है।’

अन्य समाचार