मुख्यपृष्ठनए समाचारदोबारा मोदी सरकार आई तो `इंडिया' में रूस जैसी होगी तानाशाही! ...पृथ्वीराज...

दोबारा मोदी सरकार आई तो `इंडिया’ में रूस जैसी होगी तानाशाही! …पृथ्वीराज चव्हाण ने व्यक्त किया डर

सामना संवाददाता / मुंबई
देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है। इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार इस पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है। इस सरकार का विरोध आम जनता से लेकर विपक्षी नेता करने लगे हैं। हर तरफ इस केंद्र की सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई जा रही है। इसी कड़ी में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पीएम मोदी के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि फिर से केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी तो रूस और चीन जैसी तानाशाही आ जाएगी। दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लोकसभा चुनाव में दोबारा चुनी गई तो हमारे देश में चीन और रूस जैसी तानाशाही आ जाएगी और लोगों के पास कोई अधिकार नहीं होंगे। लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए आजादी की दूसरी लड़ाई जीतनी होगी। इस तरह उन्होंने चीन और रूस का उदाहरण देते हुए मोदी पर हमला बोला है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस की जनसंवाद पदयात्रा के अवसर पर कोले (टी. कराड) में एक सार्वजनिक बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय सिंह पाटील-उंडालकर, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज मोरे, मलकापुर शहर अध्यक्ष नीलम येडगे, नामदेव पाटील, कोले सरपंच भाग्यश्री देसाई और अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अन्य समाचार