मुख्यपृष्ठखेलअब शर्म आती है

अब शर्म आती है

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को अपनी एक हरकत के बारे में सोचकर अब शर्म आती है। इतना ही नहीं, उनकी मां को उनके उस काम पर अफसोस था। उन्हें आज तक अपने बेटे के उस काम पर यकीन नहीं हो रहा। द्रविड़ की मां को इस पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ कि द्रविड़ लोगों पर चिल्ला रहे थे। गाड़ी के शीशे तोड़ रहे थे। दरअसल, ये सब एक एड का हिस्सा था, द्रविड़ जिसका हिस्सा थे। कुछ समय पहले उनका एक एड काफी सुर्खियों में रहा था। उनका एड इंदिरा नगर का गुंडा काफी वायरल हुआ था। शर्मीले स्वभाव वाले द्रविड़ उस एड में बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिखे थे। उन्होंने अपने उस एड के बारे में हाल में एक इवेंट में बात की। उस एड में उन्हें गुस्से में कार के साइड मिरर को बैट से तोड़ते हुए दिखाया गया था। द्रविड़ ने कहा कि उनकी मां इस एड से खुश नहीं थीं। भारतीय कोच का मानना है कि उनकी मां को अब भी लगता है कि उन्हें शीशा नहीं तोड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने जो भी किया, ये शायद उनके सबसे शर्मनाक कामों में एक था। उनका कहना है कि मुंबई की सड़कों पर लोगों के बीच चिल्लाना उनके लिए काफी शर्मनाक था।

अन्य समाचार