मुख्यपृष्ठग्लैमरइंप्रेस किया रे!

इंप्रेस किया रे!

इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म `तू झूठी, मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही छाई हुई है। फिल्म के दोनों स्टार्स का चार्म भी फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच हाल ही में श्रद्धा ने अपना ३६वां जन्मदिन मनाया था। फिल्मी दुनिया के तमाम लोगों और उनके फैंस ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं एक्ट्रेस के तमाम चाहनेवाले उन्हें बर्थडे विश करने के लिए उनके घर के बाहर पहुंच गए। इस मौके पर एक्ट्रेस ने भी अपने चाहनेवालों को निराश न करते हुए घर से बाहर आकर सभी का शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस ने कार के रूफ टॉप से बाहर आकर सभी से मुलाकात की। श्रद्धा की एक झलक पाकर उनके फैंस खुश हो गए और उनको अपने कैमरे में कैद करने लगे। श्रद्धा के फैंस ने जहां उनकी फोटो क्लिक की, वहीं श्रद्धा ने भी अपने फैंस को अपने फोन में कैद किया। एक्ट्रेस ने भी अपने फैंस को पूरा मौका दिया और उनके साथ समय बिताया। श्रद्धा ने अपने फैंस के आगे हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस के इस सादगी भरे अंदाज ने उनके सभी चाहनेवालों का मन मोह लिया।

अन्य समाचार