अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर विभिन्न कारणों से खबरों में बनी रहती हैं। अनंत अंबानी की शादी में ऐश की काफी चर्चा हुई थी। अब ताजी खबर उनकी अंगूठी को लेकर आई है। वे अपनी उंगलियों में ‘वी’ शेप की अंगूठी पहनती हैं। अब इस बारे में जानकारी आई है कि यह एक वंकी रिंग है और दक्षिण भारतीय ब्राइडल ज्वेलरी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे बंट समुदाय की विवाहित महिलाएं पहनती हैं। मान्यता है कि यह उन्हें बुरी नजर से बचाता है। कर्नाटक में कुछ लोग सांपों की पूजा करते हैं और यह अंगूठी उनके सम्मान का प्रतीक है।