मुख्यपृष्ठनए समाचाररक्षामंत्री की रैली में... नंगे बदन प्रवेश! मोदी सरकार के ९ वर्षों...

रक्षामंत्री की रैली में… नंगे बदन प्रवेश! मोदी सरकार के ९ वर्षों की उपलब्धि

  • विरोध के डर से काले कपड़े उतरवाए

सामना संवाददाता / आगरा
मोदी सरकार के ९ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा संचालित किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली में काले कपड़े पहनकर आए लोगों को सुरक्षाकर्मियों एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही रोक लिया। कहा कि अंदर जाना है तो काले कपड़े उतारने के बाद प्रवेश मिलेगा। रक्षामंत्री के भाषण को सुनने पहुंचे लोग मजबूरी में कपड़े उतारकर अंदर गए। उनके कपड़े बाहर गेट पर ही उतरवा लिए गए। बता देंं कि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा को लेकर शनिवार को जीआईसी मैदान में भूमिपूजन कराया गया था। कागारौल के किदवई इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा के लिए कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर व अन्य अधिकारियों ने मुआयना भी किया।
विफलता के नौ वर्ष, जनता कर रही है कई सवाल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल देश के लिए विफलता और दुख से भरे रहे हैं। जनता अब यह कहने लगी है कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और लोगों को बेरोजगारी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), विमुद्रीकरण का खामियाजा भुगतना पड़ा। इन नौ वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही भरे फैसलों का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। मोदी सरकार के ९ साल विफलता के ९ साल हैं। देश में ९ वर्षों की बदहाली है। इन ९ वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही भरे पैâसलों की मार जनता झेल रही है। किसानों का कहना है कि २०२२ तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया। २०२२ तक सभी को घर देने का वादा किया। काला धन लाकर १५ लाख देने का वादा किया। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया। पीएम मोदी ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। इसके विपरीत उन्होंने अपनी अज्ञानता के कारण देश को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, लोग बैंक लाइन में मर गए। उस भयावह दृश्य को कौन भूल सकता है?
लोकतंत्र की हत्या के ९ साल- कांग्रेस
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आवाज उठाने वाले किसी व्यक्ति को दबाओ, उसे कुचल दो, उसे जेल में डाल दो, ईडी, सीबीआई का डर दिखाओ। अगर सरकार नहीं है तो पैसों के आधार पर सत्ता खरीदो और लोकतंत्र की हत्या करो। ये विफलता के नौ साल हैं। पार्टी ने कहा कि अब देश की जनता भाजपा सरकार से थक चुकी है। कर्नाटक चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे पीएम मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया। जनता इंतजार कर रही है और मुंहतोड़ जवाब देगी।

अन्य समाचार