खेल-खेल में

फिल्म `दंगल’ और `ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में एक साथ काम कर चुके आमिर खान और फातिमा शेख के अफेयर की चर्चा लंबे समय से हो रही है। कई बार ये खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों शादी करनेवाले हैं। हालांकि, फातिमा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वे इस तरह की अफवाहों से परेशान हो जाती हैं। उन्होंने अब इस तरह की बातों से निपटना सीख लिया है और वक्त के साथ उनका नजरिया भी बदल गया है। इसी बीच अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पिकलबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रेड टीशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ आमिर बहुत फुर्ती के साथ गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। वहीं फातिमा ग्रे टी शर्ट और ब्लैक शार्ट्स में नजर आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले आमिर को अपनी बेटी इरा खान के साथ भी पिकलबॉल खेलते देखा गया था। फातिमा आमिर के परिवार और खासकर आमिर की बेटी इरा खान के काफी करीब हैं। पिछले साल इरा की सगाई पर फातिमा ने कपल के लिए खूबसूरत नोट शेयर किया था।

अन्य समाचार