मुख्यपृष्ठसमाचारकुशनगरी में बच्चों ने पीटी 'गुड़िया', पूजे गए नागदेवता

कुशनगरी में बच्चों ने पीटी ‘गुड़िया’, पूजे गए नागदेवता

•मनाई गई नागपंचमी

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
प्रकृति के प्रति आस्था जगाने वाला लोकपर्व नागपंचमी शुक्रवार को परंपरागत उल्लास से मनाया गया। कुशनगरी सुलतानपुर में सदियों से चली आ रही परंपरा बच्चों ने गुड़िया पीटकर निभाई। पूजा व शहर के शाहगंज क्षेत्र में विधायक विनोद सिंह और पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने नागपूजा महोत्सव का विधिवत पूजन अर्चन से श्रीगणेश किया। नाग देवता को पूजा। बच्चों ने सड़क पर गुड़िया पीट लोक परंपरा निभाई। मेला लगा। रिमझिम बरसात के मध्य मनोरंजक कार्यक्रम हुए। जगह जगह दंगल एव खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर जिला सुरक्षा संगठन के प्रमुख बलदेव सिंह, अपराध निरोधक समिति के सचिव एबी सिंह आदि पदाधिकारियों की मौजूदगी में सरस्वती बैंड ने मनमोहक गीतों और धुनों से शमां बांध दिया।

अन्य समाचार