मुख्यपृष्ठटॉप समाचारमणिपुर में भाजपाइयों को चुन-चुनकर मार रहे हैं लोग! भाजपा विधायक पर...

मणिपुर में भाजपाइयों को चुन-चुनकर मार रहे हैं लोग! भाजपा विधायक पर हमलाकर आंदोलनकारियों ने किया घायल

  • एयरलिफ्ट कर राज्य से बाहर भेजे गए विधायक

एजेंसी / इंफाल
पूरे देश पर एक छत्र राज करने के मंसूबे के तहत विद्वेष की राजनीति और मनमानी अब भाजपा को भारी पड़ने लगी है। इसकी झलक अब मणिपुर में देखने को मिल रही है, जहां जनता भाजपाइयों को चुन-चुन कर पीट रही है। आंदोलनकारियों के ऐसे ही हमले में भाजपाई विधायक वुंगजागिन वाल्टे बुरी तरह जख्मी हो गए। इंफाल में गुरुवार को भीड़ ने वाल्टे पर हमला किया था। भाजपा विधायक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एयरलिफ्ट करके राज्य से बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक पर उस वक्त हमला हुआ, जब वे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात कर राज्य सचिवालय से लौट रहे थे। वुंगजागिन वाल्टे फिरजावल जिले के थानलॉन से तीन बार के विधायक रहे हैं। हमले के वक्त भाजपा विधायक मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने सरकारी आवास जा रहे थे।
इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने विधायक की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान ड्राइवर भी चपेट में आ गया जबकि विधायक के पीएसओ भागने में सफल रहे। विधायक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि भाजपा विधायक वाल्टे कुकी समुदाय से हैं। वे पिछली भाजपा सरकार में मणिपुर के जनजातीय मामलों के और पहाड़ी मंत्री थे।
बता दें कि ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) ने बुधवार को राज्य के दस पहाड़ी जिलों में गैर-आदिवासी मैतेई की मांग के विरोध में एक ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया था। चूड़ाचंदपुर जिले के तोरबुंग क्षेत्र में मार्च के दौरान भीड़ ने कथित तौर पर मैतेई समुदाय के लोगों पर हमला किया, जिसके कारण घाटी के जिलों में जवाबी हमले हुए, जिसने पूरे राज्य में हिंसा को बढ़ा दिया। टोरबंग में तीन घंटे से अधिक समय तक चली आगजनी में कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।
आंदोलनकारियों को गोली मारने के आदेश
मणिपुर के राज्यपाल ने गुरुवार को राज्य में बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ‘गंभीर मामलों’ में देखते ही गोली मारने के आदेश को अपनी मंजूरी दे दी। मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के बाद, मणिपुर में अब हिंसा और अफवाह पैâलाने के लिए ब्रॉडबैंड सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है।

अन्य समाचार