मुख्यपृष्ठग्लैमरतेरी बांहों में...

तेरी बांहों में…

इंडस्ट्री के स्टार्स विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं और दोनों साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। दोनों की रिलेशनशिप की खबरों के बीच एक बार फिर वे पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए। दोनों का वीडियो भी वायरल हो रही है। इस वीडियो में लोगों को विजय का एक खास अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय अपनी कथित गर्लफ्रेंड तमन्ना को भीड़ के बीच प्रोटेक्ट करते नजर आए। विजय और तमन्ना का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, `ये मस्त जोड़ी है।’ वहीं कुछ लोगों का कहना है कि `दोनों साथ में अच्छे लगते हैं।’ एक फैन ने तो दोनों को सीधे शादी की सलाह तक दे डाली। वैसे कुछ भी कहो, विजय का यूं इस तरह से तमन्ना कप केयर करने का अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है। ऐसे में विजय को मिस्टर परफेक्ट कहना कोई गलत नहीं होगा… है न…!

अन्य समाचार