मुख्यपृष्ठनए समाचार`इंडिया' की बैठक को लगे दाग, इसलिए किया गया मराठों पर लाठीचार्ज!

`इंडिया’ की बैठक को लगे दाग, इसलिए किया गया मराठों पर लाठीचार्ज!

– मंत्रालय से किसका गया था अदृश्य फोन, उसकी करो जांच- संजय राऊत की मांग

सामना संवाददाता / मुंबई

जालना में मराठा आक्रोश मोर्चा के आंदोलन पर लाठीचार्ज करने के लिए मंत्रालय से आदेश गया था। यह अदृश्य फोन वास्तव में कौन किया? इसकी जांच की जाए, ऐसी मांग शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता, सांसद संजय राऊत ने कल की। मुंबई में भारत की बैठक को दाग लगाने के लिए यह लाठीचार्ज किया गया था, ऐसा आरोप भी उन्होंने लगाया। मीडिया से बातचीत में संजय राऊत ने यह बयान दिया। जालना लाठीचार्ज की सरकार गहन जांच करेंगी, परंतु मंत्रालय से गए अदृश्य फोन कौन किया था, इसकी जांच करो, ऐसा संजय राऊत ने कहा।
एक तरफ चर्चा और दूसरी तरफ लाठीचार्ज, यह कौन-सी बात है? ऐसा सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार मराठा समाज के आंदोलनकारियों से बात करने के लिए उनके सामने नहीं जा सकती है। इंडिया की बैठक में दाग लगे, इसलिए मराठा युवाओं, महिलाओं, बूढ़ों और बच्चों को मारने की कोशिश की गई, ऐसा आरोप राऊत ने लगाया। देशभर की मीडिया की नजर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), पार्टी के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बैठक में क्या बोलेंगे, इस पर लगी हुई थीं। देशभर में इस बैठक का प्रसारण शुरू था। इसलिए मीडिया का ध्यान विचलित करने के लिए यह लाठीचार्ज तो नहीं हुआ न? ऐसा सवाल राऊत ने किया।
इससे पहले मराठा प्रदर्शनकारियों पर कभी लाठी नहीं बरसाई गई थी। मराठा समुदाय ने अब तक सभी मोर्चा शांतिपूर्ण, अनुशासित तरीके से निकाले हैं। लाखों की संख्या में मौन जुलूस निकाले गए। लेकिन उनकी तरफ से कभी कोई बदतमीजी नहीं हुई। पुलिस भी उस समय धैर्य बनाए रखा था। जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब भी विरोध प्रदर्शन हुए थे, लेकिन पुलिस ने लाठियां नहीं उठार्इं थीं। मराठा आंदोलनकारियों ने भी धैर्य नहीं खोया था। फिर जालना में अचानक ऐसा क्यों हुआ, ऐसा सवाल संजय राऊत ने किया।

अन्य समाचार