मुख्यपृष्ठनए समाचार२०४७ तक भारत विकसित देश नहीं! ...७५ साल का सफर तय करना...

२०४७ तक भारत विकसित देश नहीं! …७५ साल का सफर तय करना होगा

-पुराने ढर्रे पर चल रहा है हिंदुस्थान 
-विश्व बैंक की रिपोर्ट आई सामने
सामना संवाददाता / नई दिल्ली 
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पहले ही कार्यकाल में इस बात का दावा किया था कि वर्ष २०४७ तक हिंदुस्थान विकसित देश बन जाएगा। इसे लेकर मोदी ने नीतियों की व्याख्या भी की थी, लेकिन अब विश्व बैंक ने अपनी एक नई रिपोर्ट में बताया है कि हिंदुस्थान अभी भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है। भारत को वर्तमान दर से अमेरिका की जीडीपी का एक चौथाई हिस्सा हासिल करने में ७५ साल लग सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अप्रâीका सहित १०० से अधिक देशों को आने वाले दशकों में उच्च आय का दर्जा हासिल करने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस रिपोर्ट में विकासशील देशों को ‘मध्यम आय के जाल’ से बाहर निकलने के लिए एक व्यापक रोडमैप भी दिया गया है।
पुरानी रणनीतियों पर ही चल रहे
विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल का कहना है कि कई मध्यम आय वाले देश पिछली सदी की पुरानी रणनीतियों पर ही चल रहे हैं। ये देश मुख्य रूप से निवेश बढ़ाने वाली नीतियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गिल का मानना है कि अगर ये देश पुराने तरीके अपनाते रहे तो इस सदी के मध्य तक ज्यादातर विकासशील देश एक अच्छे समाज बनाने की दौड़ हार जाएंगे। नीति आयोग ने कहा है कि भारत की वर्तमान जीडीपी ३.३६ ट्रिलियन डॉलर है, जिसे ९ गुना बढ़ाकर ३० ट्रिलियन डॉलर करना होगा। साथ ही प्रति व्यक्ति आय को मौजूदा २,३९२ डॉलर से बढ़ाकर ८ गुना यानी १८,००० डॉलर सालाना करना होगा। दूसरी तरफ विश्व बैंक का कहना है कि भारत समेत मध्यम आय वाले देशों की अर्थव्यवस्था की बढ़त धीमी पड़ रही है। जैसे-जैसे इन देशों की आय बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनकी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार कम होती जा रही है।

छोटी कंपनियां और विकास की राह
रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत सारी छोटी-छोटी कंपनियां हैं जो बहुत सालों से चल रही हैं, ये कंपनियां बड़ी बन ही नहीं पातीं। छोटी होने के बावजूद ये कंपनियां इसलिए चल पाती हैं क्योंकि बाजार में कुछ गड़बड़ है, यानी सब कुछ सही तरीके से नहीं चल रहा है। अगर बाजार में सब कुछ सही तरीके से चलता तो शायद ये छोटी कंपनियां इतने सालों तक नहीं चल पातीं।

अन्य समाचार