भारत की बेटी ने फिर से कमाल कर दिया है। भारतीय वेटलिफ्टर मार्टिना देवी ने एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप २०२४ में महिलाओं की जूनियर प्लस ८७ किग्रा श्रेणी में रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। मणिपुर की १८ वर्षीय मार्टिना ने कुल २२५ किलो (९६ किलो स्नैच और १२९ किलो क्लीन ऐंड जर्क) वजन उठाकर २ रजत पदक (ओवरऑल व क्लीन ऐंड जर्क) और एक कांस्य पदक (स्नैच) जीता। बता दें कि भारतीय भारोत्तोलकों का एशियाई जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की १८ वर्षीय मार्टिना देवी ने एशियाई जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। मणिपुर की मार्टिना ने २२५ किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में भी रजत और स्नैच में कांस्य पदक हासिल किया। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन २३७ किलो है, जो उन्होंने इस साल जूनियर विश्व चैंपियनशिप में किया था।