मुख्यपृष्ठविश्वइंडियंस गो बैक! ... ट्रंप ने दिया विश्व गुरु को नया टेंशन...

इंडियंस गो बैक! … ट्रंप ने दिया विश्व गुरु को नया टेंशन … रु. ४४ करोड़ खर्च करके नागरिकता लो या वापस जाओ

४० लाख अप्रवासी भारतीयों पर मंडराया विस्थापन का खतरा
आधुनिक युग के सबसे बड़े विस्थापन के आसार

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
विश्व गुरु के दोस्त डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर इंडियंस हैं। अवैध अप्रवासियों को मिलिट्री प्लेन से वापस भेजने के बाद अब ट्रंप एक पुराने कानून को लाने की तैयारी में हैं, जिसका मतलब ‘इंडियंस गो बैक’ से लगाया जा रहा है। इस कानून के बाद अमेरिकी सरकार किसी भी विदेशी नागरिक को अमेरिका से उसके देश वापस भेज देगी। अमेरिका में ४० लाख भारतीय रह रहे हैं। जानकारों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो यह आधुनिक युग का सबसे बड़ा विस्थापन होगा। जाहिर है ट्रंप की ऐसी हरकतें विश्व गुरु को नया टेंशन देनेवाली है।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार सत्ता में आने के बाद ही अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। भारत, मेक्सिको और ब्राजील समेत कई देशों के लोगों को वह विमान में बैठाकर वापस भेज चुके हैं। अब वह एक ऐसा कानून लाने की तैयारी में हैं, जिससे गैर अमेरिकी लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा सकेगा। दरअसल, ट्रंप ‘एलियन एनिमी एक्ट १७९८’ लाने की तैयारी में हैं। यह एक्ट राष्ट्रपति को युद्ध के दौरान मिलने वाली असीम शक्तियां देता है। इससे वह किसी भी गैर अमेरिकी को देश के बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

पैसा कमाने की नई योजना
५ मिलियन डॉलर खर्च करके अमेरिकी नागरिकता हासिल करें, यह ट्रंप की अमीर निवेशकों से पैसा कमाने की नई योजना है। ट्रंप ने गोल्ड कार्ड की घोषणा करते हुए कहा, ‘यह ५ मिलियन डॉलर के शुल्क पर अप्रवासियों के लिए अमेरिकी निवास परमिट प्राप्त करने का एक मार्ग है।

२२७ साल पुराना कानून
इस कानून को २२७ साल पहले युद्ध काल की शक्तियों के लिए लाया गया था। यह कानून युद्ध के दौरान राष्ट्रपति को कई शक्तियां देता है। हालांकि, ट्रंप इसे सामान्य काल में लाने की तैयारी कर रहे हैं।

युद्ध काल का कानून
इस कानून के मुताबिक, जब भी अमेरिका और अन्य किसी देश के बीच युद्ध होगा तो राष्ट्रपति के पास शक्ति होगी कि वह गैर-अमेरिकी मूल के लोगों को लेकर फैसला ले सकें। इस कानून को लेकर लोगों में डर का माहौल है। इस कानून के तहत राष्ट्रपति १४ साल के अधिक उम्र के किसी भी गैर अमेरिकी को एलियन एनिमी घोषित कर देश के बाहर निकाल सकेंगे। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ‘ट्रेन डे अरागुआ गैंग’ को आतंकी संगठन घोषित किया जाएगा। जो नया कानून अमेरिका लाने जा रहा है, उसका इस्तेमाल इस संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ भी किया जाएगा।

अन्य समाचार