मुख्यपृष्ठअपराधतहकीकात : प्यार के लिए बदल डाली दुनिया

तहकीकात : प्यार के लिए बदल डाली दुनिया

फिरोज खान

‘एक-दूसरे से बेइंतिहा प्यार करनेवाली सहेलियों की समझ में नहीं आ रहा था कि वे दोनों शादी के बंधन में कैसे बंधे।’
प्यार जिंदगी का सबसे हसीन जज्बा है और उसके अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। प्रेम की अनोखी दुनिया में खोए हुए प्रेमी अकसर एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। कन्नौज से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दो सहेलियां एक-दूसरे से प्यार करने के साथ ही अपना दिल एक-दूसरे को दे बैठीं। दोनों शादी करना चाहती थीं, लेकिन एक लड़की होने के नाते दोनों विवाह के बंधन में बंध नहीं पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने प्यार के खो जाने के डर से एक ऐसा फैसला लिया जो बेहद चौंका देनेवाला है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो सहेलियां एक-दूसरे को दिल दे बैठीं। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने आपस में विवाह करने का फैसला कर लिया, लेकिन उन दोनों की शादी में सबसे बड़ा रोड़ा ये था कि दोनों ही सहेलियां लड़की थीं। एक-दूसरे से बेइंतिहा प्यार करनेवाली सहेलियों की समझ में नहीं आ रहा था कि वे दोनों विवाह के बंधन में आखिर बंधे तो कैसे बंधे। दुनिया से बेफिक्र दोनों ही सहेलियां हर हाल में विवाह करना चाहती थीं। उन दोनों को ही यह डर सताने लगा था कि कहीं उनका प्यार छूट न जाए और दोनों एक-दूसरे से जुदा न हो जाएं। इसी कश्मकश में डूबी दोनों सहेलियों में से एक सहेली ने हैरान कर देनेवाला फैसला लिया। दुनिया के तानों और अपनों की नफरत को ठोकर मारते हुए उसने अपने प्यार को पाने के लिए अपना जेंडर चेंज करने का फैसला ले लिया। इस तरह का फैसला लेना मामूली बात नहीं थी। दोनों इस बात को बखूबी जानती थीं कि उनके इस फैसले से सभी उन्हें घृणा की नजरों से देखेंगे, लेकिन कहते हैं न कि प्यार अंधा होता है। अपनी सहेली के साथ विवाह करने का मन बना चुकी सहेली ने ७ लाख रुपए खर्च कर अपना जेंडर चेंज करवा लिया और वो लड़की से लड़का बन गई। लड़का बनते ही उसने अपनी जान से भी ज्यादा चाहनेवाली सहेली के साथ विवाह कर लिया। शुरू में दोनों ही सहेलियों के परिवारवालों ने इसका कड़ा विरोध किया, लेकिन सच्ची मोहब्बत के आगे अंतत: उन्हें झुकना ही पड़ा और इस अजीबोगरीब शादी के लिए उन्हें राजी होना पड़ा। कहते हैं अगर प्यार सच्चा हो तो वो बड़े से बड़े तूफानों का भी रुख बदलने की ताकत रखता है। यहां दोनों सहेलियों ने अपनी सच्ची मोहब्बत के दम पर दुनिया और समाज की परवाह किए बिना जो काम किया, वो वाकई में सच्ची मोहब्बत का सबूत है।

अन्य समाचार