मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : प्यार के बदले मिली मौत!

तहकीकात : प्यार के बदले मिली मौत!

फिरोज खान

पिछले कई वर्षों से प्रतिभा अपने प्रेमी विजय के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पांच वर्ष का समय गुजर जाने के बाद उसे एहसास हुआ कि उन्हें अब शादी कर लेनी चाहिए। अब प्रतिभा अपने प्रेमी पर हर रोज शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। प्रतिभा अपने प्रेमी विजय से बेइंतिहा प्यार करती थी, लेकिन विजय के मन में क्या चल रहा है, इस बात से वो अनजान थी। खैर, रोज-रोज के दबाव के चलते एक दिन प्रेमी विजय ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में प्रतिभा सपने में भी सोच नहीं सकती थी।
घटना मध्य प्रदेश के देवदास शहर के वृंदावनधाम कॉलोनी की है। भोपाल मार्ग पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने अपना घर प्रतिभा और उसके प्रेमी को किराए पर दे रखा था। प्रेमी जोड़ा पांच वर्षों से उनके मकान में बड़ी ही खुशी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। काफी वक्त गुजर जाने के बाद प्रतिभा को लगा कि उन्हें अब शादी करके अपना घर बसा लेना चाहिए। प्रेमी विजय से शादी करने का सपना देखनेवाली प्रतिभा ने अब अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए जिद करना शुरू कर दिया। प्रतिभा की जिद को देख प्रेमी विजय परेशान हो गया क्योंकि वह प्रतिभा से प्रेम करने की बजाय सिर्फ और सिर्फ अपनी हवस की भूख मिटाता था। रोज-रोज की जिद से तंग आकर एक दिन प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रतिभा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर को बांध प्रतिभा की लाश प्रिâज में डाल दी। कई दिनों से जब प्रतिभा नजर नहीं आई तो पास में रह रहे मकान मालिक ने एक दिन प्रेमी विजय से प्रतिभा के बारे में पूछताछ की तो विजय ने उनसे कहा कि वो अपनी मां से मिलने गई है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि वो मकान खाली कर रहा है। आरोपी प्रेमी ने घर खाली करने के बाद सिर्फ फ्रिज को यह कहकर छोड़ दिया कि इसे वो बाद में ले जाएगा। कुछ दिनों बाद घर के बगल में रह रहे व्यक्ति ने उस खाली कमरे को किराए पर ले लिया। घर की साफ-सफाई करने के बाद नया किराएदार घर की बिजली का मेन स्विच बंद कर वहां से चला गया। दूसरे दिन जब वो लौटा तो उसने देखा कि कमरे में रखे फ्रिज से खून निकलने के साथ ही बदबू आ रही है। घबराकर किराएदार ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फ्रिज का लॉक तोड़कर देखा तो अंदर प्रतिभा की लाश थी। महिलाएं अकसर झूठे प्यार के जाल में फंस जाती हैं। प्यार के बदले उन्हें फरेब, धोखा और मौत मिलती है।

अन्य समाचार