सामना संवाददाता / पटना
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा सदन में राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद बिहार में भी सियासत गरमा गई है। नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है। अगर वह फ्लाइंग किस देंगे तो किसी लड़की को देंगे। ५० साल की बूढ़ी को नहीं देंगे। कांग्रेस विधायक के इस बयान पर भाजपा और आरजेडी आमने-सामने आ गए हैं।

पहले अपने गिरेबान में झांकें -आरजेडी
भाजपा की इस प्रतिक्रिया के बाद आरजेडी की ओर से भी तल्ख टिप्पणी की गई। आरजेडी ने कांग्रेस का पक्ष लेते हुए विधायक नीतू सिंह के बयान को सही बताया। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, जो सदन में भाजपा की महिला नेता और मंत्री ने राहुल गांधी के चरित्र हनन का प्रयास किया और झूठा इल्जाम लगा दिया। पहले इस पर भाजपा को जवाब देना चाहिए। मृत्युंजय तिवारी ने नीतू सिंह के बयान पर कहा कि यह सब एक सामान्य भाषा के तौर पर है। उनके कहने का भाव है कि राहुल गांधी इस तरह का चरित्र नहीं रखते हैं, संस्कार नहीं रखते हैं। भाजपा को ज्ञान नहीं देना चाहिए, पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।