मुख्यपृष्ठनए समाचारगरजते हैं पर बरसते नहीं... मुंबईकरों को पानी का टेंशन! ...एक महीने...

गरजते हैं पर बरसते नहीं… मुंबईकरों को पानी का टेंशन! …एक महीने में मात्र ५ प्रतिशत पानी जमा

सामना संवाददाता / मुंबई
इस साल जून की शुरुआत में मानसून ने दस्तक दे दी, लेकिन अब तक हुए एक महीने में तेज हवा और तूफान तो आया पर केवल छिटपुट बारिश हुई है। बादल गरज तो रहे हैं पर जोरदार तरीके से बरस नहीं रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई से सटे इलाकों में बारिश नहीं होने से मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में पानी जमा नहीं हुआ है। बारिश की शुरुआत के बाद से झीलों में केवल पांच प्रतिशत पानी जमा हुआ है। ऐसे में अगर बारिश अब भी नहीं हुई तो ‘रिजर्व कोटा’ पर निर्भर मुंबई में पानी की कमी हो जाएगी। रिजर्व कोटा में जमा १० प्रतिशत पानी भी खत्म हो सकता है।
बता दें पश्चिमी ओर से हवा की गति काफी कम होने के कारण समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि बारिश फिलहाल नहीं होने वाली है। ऐसे में मुंबईकरों को पानी का टेंशन होना लाजिमी है। उधर मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में १० प्रतिशत पानी बचने से परेशान मनपा ने पानी में १० प्रतिशत की कटौती करने का पैâसला किया। इसमें ३० मई से ५ फीसदी और ५ जून से १० फीसदी पानी की कटौती लागू की गई। इसलिए मुंबईकर झील क्षेत्र में भारी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। झील क्षेत्र में भारी बारिश नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कुल ७ झीलों में १४.४७ लाख एमएलडी पानी जमा करने की क्षमता है। इसमें से रोजाना ४ हजार एमएलडी पानी मुंबईकरों को सप्लाई की जाती है।

४ दिन बाद हो सकती है बारिश
इस साल मानसून समय पर तो आ गया, लेकिन भारी बारिश की स्थिति अभी तक नहीं बनी है। समुद्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में अच्छी बारिश होगी। अब तक, कोकणपट्टी सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा हुई है, ऐसा मुंबई मौसम विभाग की सुषमा नायर ने बताया।

अन्य समाचार

गजल

होली आई