मुख्यपृष्ठसमाचारएसटी कर्मचारियों को सिर्फ सांत्वना! अभी तक नहीं मिला है मार्च महीने...

एसटी कर्मचारियों को सिर्फ सांत्वना! अभी तक नहीं मिला है मार्च महीने का वेतन

  • राज्य सरकार ने १६५ करोड़ रुपए फंड देने का किया था वादा

संवाददाता / मुंबई
एसटी निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को अभी तक मार्च महीने का वेतन नहीं मिला है। राज्य के वित्त विभाग ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एसटी निगम को वेतन के लिए राशि देने से मना कर दिया है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक कर्मचारियों का पेमेंट नहीं हुआ था। कर्मचारियों और अधिकारियों को सिर्फ सांत्वना मिली। जब `दोपहर का सामना’ के संवाददाता ने एसटी के जनसंपर्क अधिकारी अभिजीत भोसले से संपर्क कर कर्मचारियों के वेतन का पेमेंट के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि आज शाम तक वेतन आ जाएगा।
दरअसल, हड़ताल के दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को हलफनामे के जरिए बताया था कि एसटी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए जरूरी आर्थिक मदद दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई पैâसला नहीं लिया है। एसटी निगम को हर माह ३५० करोड़ रुपए वेतन पर खर्च करना पड़ रहा है। वेतन के लिए आवश्यक धनराशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। ३० योजनाओं की प्रतिपूर्ति राशि राज्य सरकार द्वारा निगम को दी जाती है। हाल ही में राज्य सरकार ने निगम को १६५ करोड़ का फंड देने की घोषणा की थी लेकिन इस फंड का अभी तक कोई अता-पता नहीं है।
कर्ज का बढ़ रहा है बोझ
कई एसटी कर्मचारियों ने क्रेडिट संस्थानों, बैंकों से कर्ज लिए हैं। समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्ज लेनेवाले कर्मचारियों की किस्तें रुकी हुई हैं। कर्मचारियों के कर्ज पर ब्याज बढ़ता जा रहा है।

अन्य समाचार