मुख्यपृष्ठनए समाचार‘कल्याण और ठाणे भी हमारे ही हैं’; भाजपा का शिंधे गुट को...

‘कल्याण और ठाणे भी हमारे ही हैं’; भाजपा का शिंधे गुट को भाजपा सदमा!

  • चव्हाण के बाद केलकर ने किया एलान

सामना संवाददाता / ठाणे
कल्याण-डोंबिवली लोकसभा – निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा तय करेगी वही उम्मीद्वार उतरेगा ऐसी घोषणा करते हुए भाजपा ने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाले गद्दार गुट को एक और झटका दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल ठाणे में हुई बैठक में एकतरफा निर्णय लेते हुए एलान किया कि न केवल कल्याण लोकसभा बल्कि ठाणे निर्वाचन क्षेत्र भी भाजपा का है। भाजपा नेता और लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण द्वारा कल्याण लोकसभा में शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे के बहिष्कार की घोषणा के बाद कल भाजपा विधायक संजय केलकर ने घोषणा की कि ठाणे भी भाजपा का है और उन्होंने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
गद्दार गुट को अपने साथ ले जाने से चुनाव में विपरीत परिणाम होंगे, यह समझते हुए भाजपा ने गद्दार गुट को सभी विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी पहली चिंगारी कल्याण-डोंबिवली में गिरी है। भाजपा नेता लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में आयोजित कल्याण-डोंबिवली भाजपा कार्यकारिणी में कहा गया है कि गद्दार समूह के सांसद श्रीकांत शिंदे सत्ता के लिए दबाव बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसलिए शिंदे को कोई सहयोग नहीं देने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं कल्याण लोकसभा के लिए अगला उम्मीदवार तय करने की घोषणा भी कर दी गई। कल्याण-डोंबिवली से पहला झटका लगने के बाद अब गद्दार गुट को दूसरा झटका ठाणे में लगा है।
उनकी निंदा करने का मन होता है…
कल्याण लोकसभा का उम्मीदवार भाजपा तय करेगी वही उम्मीद्वार होगा ऐसा प्रस्ताव कल्याण में होने के बाद दूसरे दिन गद्दार गुट के नरेश मस्के ने कल्याण और ठाणे लोकसभा गद्दार गुट और केवल भिवंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भाजपा के पास होने की टीका की थी जिसका उत्तर देते हुए संजय केलकर ने कहा कि जो हमारे साथ आए हैं वे अब ‘ये मेरा, वो उनका’ ऐसा करने लगे हैं। ऐसे लोगों की निंदा करने की इच्छा होती है। भाजपा के बिना तुम जिले में जीतकर नहीं आ सकते यह ध्यान में रखो। केवल कल्याण ही नहीं जबकि पूरा ठाणे जिला भाजपा का है। पूरा ठाणे जिला भाजपा का है ऐसा कहते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकमुखी दृढ़ निश्चय किया। अब काम पर लग जाने की बात भी केलकर ने कार्यकर्ताओं को इस दौरान कही।
इसे हलके में न लो!
ठाणे भाजपा की ओर से कल काशीनाथ घाणेकर थियेटर में एक सभा का आयोजन किया गया था। डोंबिवली के भाजपाई नेता और लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण, विधायक संजय केलकर, पूर्व मंत्री गणेश नाइक और अन्य नेता उपस्थित थे। इस सभा में अपने भाषण की शुरुआत में रवींद्र चव्हाण ने कहा कि ठाणे भाजपा का गढ़ है। उन्होंने कहा कि ठाणे लोकसभा सीट जीतना उनके लिए मुश्किल नहीं है, यह जिला भाजपा का है। उसके बाद ठाणे के भाजपा विधायक संजय केलकर ने बिना नाम लिए गद्दार ग्रुप पर जमकर निशाना साधा। श्रीकांत शिंदे ने बयान दिया था कि नेता तय करेंगे कि कल्याण लोकसभा का उम्मीदवार कौन होगा, हम मोदी को अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए साथ आए हैं। इसका जिक्र करते हुए केलकर ने श्रीकांत शिंदे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अब कहा कि हमने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ये किया, वो किया। लेकिन क्या आपने मोदी द्वारा लाई गई योजनाओं को लागू किया है, उन योजनाओं को किसी ने लागू नहीं किया, हमने उन योजनाओं को लागू किया है। इसलिए केलकर ने बेमतलब की बात न करने की हिदायत शिंदे को दी है।

अन्य समाचार