मुख्यपृष्ठखेल४ लाख में खली का टैटू 

४ लाख में खली का टैटू 

वर्ल्ड फेमस रेस्लर द ग्रेट खली का ऐसा दीवाना सामने आया है, जो खली को अपना भगवान मानता है। कहने को तो इस शख्स का नाम गरीब दास है लेकिन इन्होेंने अपनी जमीन बेच कर पूरे शरीर पर खली के नाम के टैटू बनवाए हैं। इतना ही नहीं, यह शख्स खली के नाम का एक मंदिर भी बनवाना चाहता है। यह दीवाना जालंधर में रहता है। ढाबा चलाने वाले गरीबदास ने चार लाख रुपए खर्च कर अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवाए हैं। गरीबदास ने बताया कि २००५ में उन्होंने जालंधर के एक ढाबे पर काम किया था, जहां लोग द ग्रेट खली की बातें किया करते थे। गरीबदास की इस दीवानगी को देखकर लोग हैरान हैं।

अन्य समाचार