मुख्यपृष्ठविश्वनॉर्थ कोरिया की अगली तानाशाह बनेगी किम की बेटी

नॉर्थ कोरिया की अगली तानाशाह बनेगी किम की बेटी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली 
इस समय विश्व राजनीति के गलियारे में किम जू की चर्चा काफी हो रही है। जो न जानते हो तो बता दें कि किम जू उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बेटी हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि किम जू उत्तर कोरिया की अगली उत्तराधिकारी हो सकती हैं। किम जोंग उन सार्वजनिक तौर पर कभी भी अपने परिवार के बारे में बात नहीं करते हैं। उनकी शादी को भी कई साल तक गुप्त रखा गया था। उनकी पत्नी री सोल जू पहली बार २०१२ में एक कार्यक्रम में दिखाई दी थीं। किम जू आए किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई नहीं कर रही हैं। वह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में ही रहती हैं। उनको पढ़ाने के लिए शिक्षक घर पर ही आते हैं।

अन्य समाचार