आज विराट कोहली का जन्मदिन है। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों विवाह बंधन में बंध गए। आज दोनों बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ खुशनुमा पारिवारिक जीवन जी रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का से पहले भी उनका नाम कई लड़कियों से जुड़ा था। कहते हैं कि अनुष्का से पहले उनका दिल कई लड़कियों के लिए धड़का, लेकिन इन सबके पहले बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था और जिसे देखने के बाद विराट का दिल पहली बार धड़का था। एक इंटरव्यू में विराट ने खुलासा करते हुए कहा था कि करिश्मा उनके बचपन का प्यार थीं। विराट ने कहा था कि बचपन से उन्हें बॉलीवुड से लगाव रहा है और वे करिश्मा की मूवी खूब देखा करते थे क्योंकि वो उन्हें बहुत अच्छी लगती थीं। आखिर ऐसा हो भी क्यों न, करिश्मा हैं भी तो इतनी खूबसूरत कि किसी का भी दिल उन पर आ जाए। खैर, ये तो उनका पास्ट है… अपना ३६वां जन्मदिन मना रहे विराट के लिए दुआ है कि वे खुश रहें। हैप्पी बर्थडे चीकू…!