मुख्यपृष्ठग्लैमरचौथी पसंद थीं कृति

चौथी पसंद थीं कृति

ओम राऊत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहे हैं। इस बीच फिल्म में सीता का किरदार निभानेवाली कृति सेनन के अभिनय की अच्छी-खासी चर्चा भी हो रही है। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कृति इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थीं। उनके पहले तीन नायिकाओं को यह रोल ऑफर किए जा चुके थे। पहले यह रोल साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को ऑफर किया गया था। कीर्ति सुरेश ने इस रोल के लिए हामी भी भर दी थी। पर फिर कीर्ति ने रजनीकांत के साथ एक फिल्म की वजह से यह रोल ठुकरा दिया। इसके बाद यह रोल एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को भी ऑफर किया गया था। ‘बाहुबली’ में अनुष्का शेट्टी, देवसेना के रोल में खूब जमी थीं। पर उन्होंने भी यह रोल ठुकरा दिया। इसके बाद कियारा आडवाणी का नाम भी सामने आया था। पर आखिर में यह रोल कृति सेनन की झोली में आकर गिरा। इस तरह इस रोल के लिए कृति चौथी पसंद बनीं।

अन्य समाचार