मुख्यपृष्ठग्लैमरधोनी के साले की दुल्हन बनेंगी कृति

धोनी के साले की दुल्हन बनेंगी कृति

बॉलीवुड में अफेयर के बाद अगला पड़ाव शादी ही होती है। अभिनेत्री कृति सेनन अपने अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे अभी तक काफी डेट कर चुकी हैं और उनका नाम कई सारे एक्टर्स के साथ में भी जोड़ा जा चुका है। मगर अब लगता है फाइनल स्टेशन आनेवाला है। हाल ही में उनकी तस्वीरें धोनी के साले कबीर बहिया के साथ काफी ज्यादा वायरल हुई है। इसके बाद से लगातार दोनों की अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। अब कृति और कबीर ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। कृति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर कबीर ने लिखा कि ‘मैं मर गया’। इस कमेंट को देखने के बाद हर कोई दोनों के रिश्ते को कन्फर्म मान रहा है और दोनों की शादी की चर्चा शुरू हो गई है।

अन्य समाचार