ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी इंडियन फिल्मों में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। यूं तो ऐसा जल्द होने ही वाला है, पर उस फिल्म का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस वक्त फिल्मी गलियारों में यही चर्चा है कि वो राजामौली और महेश बाबू की १,००० करोड़ की फिल्म में दिखने वाली हैं। पर क्या उससे पहले वो रणवीर सिंह की ‘डॉन ३’ में दिखाई देंगी। पैंâस तो डिमांड कर रहे हैं, पर इस खबर में कितनी सच्चाई है? ‘डॉन’ के तीसरे इंस्टॉलमेंट में प्रियंका की एंट्री की खबरें आ रही हैं। दरअसल, साल २००६ में पहली बार फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा के रोमा उर्फ ‘जंगली बिल्ली’ वाले वैâरेक्टर को इंट्रोड्यूस किया था। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से पता लगा था कि प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन ३’ से वापसी कर सकती हैं। ऐसी उम्मीद भी है कि यह सरप्राइज फैंस को जल्द ही देखने को मिल सके। दरअसल, फरहान अख्तर के किसी करीबी ने बताया है कि ऐसा होने की पूरी-पूरी संभावना है। इस पर फिलहाल विचार भी किया जा रहा है। अब रेडिट यूजर्स भी प्रियंका चोपड़ा की वापसी की डिमांड कर रहे हैं। वैसे कुछ भी कहो, प्रियंका के पैंâस उन्हें लेडी डॉन की भूमिका में देखना चाहते हैं।