मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाखेलों में जय घोष लगा दें..।

खेलों में जय घोष लगा दें..।

हमारे विश्वास को हम अपना आत्मबल बना दें,
हर रोज खेल व खिलाड़ी दोनों मिलकर रंग जमा दें
दुनिया में हम नहीं हैं किसी से कम,
आओ मिलकर खेलें हम, खेलों में भारत का जय घोष लगा दें…।

तिरंगे को लिए अपने हाथ में
राष्ट्र का सम्मान करते हुए,
खुद भी खेलें और अन्य सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ा दें
राष्ट्र गौरव बन विश्व में हम, खिलाड़ी हर एक खेल में जी-जान लगा दें
खेलों में भारत का जय घोष लगा दें…।

भारत में अब नहीं कोई चिंता, ना फिक्र,
हर सुविधा उपलब्ध है खिलाड़ियों को
बस हम सिर्फ अच्छा खेलें खेल।
राष्ट्र के लिए पदकों का ढेर लगा दें,
खेलों भारत का जयघोष लगा दें…॥

हरिहर सिंह चौहान
जबरी बाग़ नसिया इन्दौर

अन्य समाचार