मुख्यपृष्ठग्लैमरचल ले चलें तुम्हें...

चल ले चलें तुम्हें…

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाली `देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की नई फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज को प्रियंका के पति निक जोनस ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। लेकिन जिस तस्वीर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है प्रियंका और उनकी बेटी मालती मैरी की। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती के साथ दिखाई दीं। दोनों की ये क्यूट फोटो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका का बेटी की ओर क्यूट अंदाज में देखना सभी को खूब भा रहा है। वहीं मालती भी आसमान की ओर नजर टिकाए हुए है। मानो प्रियंका कह रही हो, चल ले चलें तुम्हें…’ बता दें कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या ६ करोड़ ५२ लाख को क्रॉस कर चुकी है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में पहली ऐसी एशियन एक्टर बन गई हैं जिसके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या ६ करोड़ ५० लाख से ज्यादा है।

 

अन्य समाचार

फेक आलिया