मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : रास्ते पर खड़े करते हैं पुलिस...

संपादक के नाम पत्र : रास्ते पर खड़े करते हैं पुलिस वाले वाहन!

बदलापुर-पूर्व रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले रास्ते पर बरसात का पानी और कीचड़ जमा रहता है, जिसके कारण लोगों को दीवार का सहारा लेकर आना-जाना पड़ता है। एक तो सड़क सही नहीं है, उस पर एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत पुलिसकर्मी शौचालय के बगल से स्वचालित सीढ़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर आरपीएफ का लोगो लगी अपनी बाइक खड़ी कर रास्ता बंद कर देते हैं। पार्विंâग के पैसे बचाने के चक्कर में पुलिस विभाग आम यात्रियों को तकलीफ दे रहा है। ये जवान अपनी बाइक बाहर खड़ी करके लोग ड्यूटी पर जाते हैं। ऐसा करने से स्टेशन तथा स्वचालित सीढ़ी तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। पुलिस की बाइक होने के कारण ट्रैफिक पुलिस भी कार्यवाही नहीं करती है। जिस जगह बाइक पार्क की जाती है, वहां से कुछ ही दूरी पर आरपीएफ की चौकी है। ऐसे में रेलवे प्रशासन, बदलापुर ट्रैफिक पुलिस और रेल सुरक्षा बल को चाहिए कि वे इस घटनाक्रम पर नकेल कसते हुए पुलिसकर्मियों को रास्ते में बाइक खड़ी करने के लिए मना करें।
-किशन बरनवाल, बदलापुर

अन्य समाचार