मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाजीवन को समझना होगा

जीवन को समझना होगा

जीवन को समझाना होगा।
बच्चा इसे बनाना होगा।।
जीवन के हर कठिन मोड़ पर।
धीरज धीरज गाना होगा।।
अपने छोटे से जीवन में।
हरदम प्यार लुटाना होगा।।
थोड़ा सा सामाजिक बनकर।
कुछ सम्मान कामना होगा।।
सेवा को सत्कर्म समझ कर।
आगे कदम बढ़ाना होगा।।
मौसम थोड़ा साफ देखकर।
सरपट दौड़ लगाना होगा।।
व्यवधानों के ठीक सामने।
थोड़ा सा रुक जाना होगा।।
बादल छंटने पर जीवन में।
मधुर मधुर मुस्काना होगा।।
संयम वाली डोर पकड़कर।
दंगल में भी जाना होगा।।
बैठी है वह जहां सफलता।
वहीं पहुंचकर गाना होगा।।
जीवन को समझना होगा।
बच्चा इसे बनाना होगा।।
अन्वेषी

अन्य समाचार