मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली की हॉट सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार ... कई केन्द्रीय...

दिल्ली की हॉट सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार … कई केन्द्रीय स्तर के नेताओं को चुनाव लड़ाने का हुआ निर्णय

– ओझा के सामने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खुद ठोकेंगे ताल?
– आतिशी और केजरीवाल के सामने भी नाम हुए तय

रमेश ठाकुर/ नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 70 में से 31 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इससे भाजपा पर भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने का दबाव बढ़ गया है। इस संबंध में गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में मैराथन मंथन हुआ। सूत्रों ने बताया है, पार्टी आगामी चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कुछ बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारेगी। हॉटसीट में शामिल पटपड़गंज सीट से सचदेवा, नई दिल्ली से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा, कालकाजी से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, कृष्णा नगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, मॉडल टाउन से विजय गोयल व लाजपतनगर से भी पूर्व  केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को उतारने की तैयार हो चुकी है।

बता दें कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए नाक का सवाल बना हुआ है, क्योंकि पीछे तमाम कोशिशों के बावजूद भी सभी चुनाव हारे हैं। भाजपा 50 सीटें जीतने का टारगेट लेकर मैदान में उतरेगी। लक्ष्य को पूरा करने के लिए ही तमाम केंद्रीय स्तर के नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारने की रणनीति तैयार की गई है।

अन्य समाचार