लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर ७४ साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा कि मुझे नहीं लगता है कि भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी से बड़ा चेहरा कोई है। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन मेरा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी इन खिलाड़ियों से आगे निकल चुके हैं। गावस्कर ने कहा कि जब धोनी मैदान पर होते हैं तो फैंस का जोश देखने लायक होता है। मुझे नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी के लिए फैंस में इतना जुनून होता है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे हैं। बहरहाल, सुनील गावस्कर का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।