भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी मगर हवा कांग्रेस के पक्ष में
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कर्नाटक चुनाव की घड़ियां करीब आती जा रही हैं। प्रदेश में हर पार्टी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। पीएम मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष नड्डा तक ने वहां खूंटा गाड़ रखा है। मगर भाजपा के लिए आनेवाले तीनों ओपिनियन पोल्स झटका देनेवाले हैं। इनके पोल ऑफ पोल्स के नतीजों के अनुसार कर्नाटक में इस चुनाव में भाजपा साफ हो जानेवाली है।
कर्नाटक में १० मई को विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। इस चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। ऐसा पोल्स ऑफ ओपिनियन पोल के नतीजे कह रहे हैं। इसके अनुसार, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं भाजपा और जनता दल (एस) का ग्राफ नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। इस समय कर्नाटक में राजनीतिक दलों का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार अभियान जारी है। पोल्स के परिणामों को लेकर पार्टी नेताओं के बीच बयानबाजी को लेकर गरमागरमी का माहौल बना हुआ है।
भाजपा की राह मुश्किल
इन तीन सर्वे और पोल्स के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के लिए कर्नाटक की राह काफी मुश्किल दिखाई दे रही है। लेकिन पार्टी ये विश्वास जता रही है कि वो दोबारा से सत्ता में वापसी करेगी। उधर, इन आंकड़ों को देखने पर कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। जेडीएस भी चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा रही है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान १० मई को एक चरण में होने हैं और उसके परिणाम १३ मई को सामने आएंगे।
स्थानीय एडिना का मेगा सर्वे
कर्नाटक चुनाव को लेकर कन्नड़ मीडिया आउटलेट एडिना ने भी प्री पोल सर्वे किया है और इसे ‘मेगा सर्वे’ नाम दिया है। एडिना के मेगा सर्वे में कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती हुई दिखाई जा रही हैं। मेगा सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।
भाजपा – ५७ से ६५ सीटें
कांग्रेस – १३२ से १४० सीटें
जेडीएस – १९ से २५ सीटें
अन्य – १ से ५ सीटें
एबीपी का सर्वेक्षण
कुल सीटें – २२४
भाजपा – ७४ से ८६ सीटें
कांग्रेस – १०७ से ११९ सीटें
जेडीएस – २३ से ३५ सीटें
अन्य – ० से ५ सीटें
टीवी९ का सर्वेक्षण
भाजपा – ७९ से ८९ सीटें
कांग्रेस – १०६ से ११६ सीटें
जेडीएस – २४ से ३४ सीटें