पिता की गुहार पर पुलिस ने साथी सहित भेजा जेल!
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। लव जिहाद गैंग के मजबूत घेरे को कानपुर पुलिस तोड़ नहीं पा रही है। हिंदू लड़की को जाल में फंसा कर धर्मांतरण करानेवाला का एक मामला प्रकाश में आया है। आकिब नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसला कर फरार हो गया था। आरोप है कि वह लड़की पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा था। लड़की का पिता थाना-पुलिस करके हार सा गया था। कर्नलगंज थाना पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आधार पर आरोपी को गुरुवार को साथी संग गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि बुधवार को किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बकरमंडी डिप्टी साहब का हाता निवासी मो. आकिब उर्फ मो. फैसल एक नाबालिग किशोरी को भगा ले गया है। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। बेटी का धर्मांतरण कराकर उससे शादी करना चाहता है। इस मामले में कर्नलगंज चूड़ी मोहाल निवासी उसका साथी शाकिब उर्फ छंगा भी शामिल है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आकिब और उसके साथी शाकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार की रात बेटी को ढूंढ निकाला था। इसके बाद गुरुवार को दोनों आरोपियों को तिकोनिया पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आकिब के खिलाफ लूट, अपहरण, एनडीपीएस और गुंडाएक्ट में कार्रवाई की गई है। एसीपी ने बताया कि जेल भेजे गए आकिब ने आठ साल पहले एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। उसके परिजनों को धमका कर उसका धर्मांतरण कराकर शादी कर ली। वर्तमान में वह उसके साथ ही रहता है। उससे दो बच्चे भी हैं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। समाजवादी पार्टी के नेताओं से आकिब के गहरे रिश्ते हैं। लड़की के सपोर्ट में कुछ हिंदू नेता आये थे तो उस समय के पुलिस वालों के सामने आकिब ने उन्हें धमकाते हुये चुप करा दिया था। लोग डर के कारण लड़ नहीं पाये। दुबारा उसने फिर वही हरकत किया तो यूपी पुलिस ने उसका इलाज भी किया और साथी सहित जेल भी भेजा।