मुख्यपृष्ठनए समाचारयूपी में लव जिहाद! ...मुस्लिम प्रेमी ने हिंदू प्रेमिका का किया मर्डर

यूपी में लव जिहाद! …मुस्लिम प्रेमी ने हिंदू प्रेमिका का किया मर्डर

 

पिछले दिनों प्रयागराज में मुस्लिम लड़की से प्रेम के कारण 9वीं के हिन्दू लड़के की हुई थी हत्या!

मनोजश्रीवास्तव/लखनऊ

प्रेम जाल में भी मुस्लिम गैर मुस्लिमों की जान ले रहे हैं। हाल में हुई दो घटनाओं ने हिंदू समाज की लड़कियों, महिलाओं में न सिर्फ दहशत पैदा कर रहा है बल्कि प्रेम के जानलेवा खेल से सामाजिक ताना बाना दरख रहा है। आश्चर्य की बात ये है कि ऐसी घटनाओं पर गंगा-जमुनी संस्कृति के नाम सनातन के साथ घात कर रहे लोग चुप्पी साध लेते हैं। पिछले दिनों प्रयागराज में मुस्लिम लड़की से प्रेम के कारण यादव लड़के को जान की कीमत चुकानी पड़ी। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के गृह जनपद मुरादाबाद में हिन्दू महिला को मुस्लिम युवक के प्रेम में जान की कीमत देनी पड़ी। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी इलाके में बुधवार रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर की ऊपरी मंजिल पर बिस्तर पर पड़ा मिला। बताते हैं शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का एक असलम नाम के मुस्लिम युवक के साथ प्रेम संबंध थे। महिला का पति शादी समारोह में गया हुआ था। उसने फोन करके पति को शादी में रोक दिया। बच्चों को नीचे भेज दिया और हिन्दू प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया।

बलदेवपुरी निवासी रामकिशोर मजदूरी करते हैं और अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गए थे। उनकी पत्नी भूरी (40 वर्ष) घर पर तीन बेटियों के साथ थीं। बेटियों ने पुलिस को बताया कि रात में असलम नाम का युवक घर आया था। सुबह बेटियों ने मां को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोस की एक महिला ने जब दरवाजा खोला तो भूरी का शव बिस्तर पर पड़ा था। घटना के बाद रामकिशोर घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामकिशोर ने बताया कि बुधवार शाम भूरी ने फोन करके उन्हें बरात में रुकने को कहा था। रात में उसने दो बार फोन किया और कहा कि रात में घर लौटने की जरूरत नहीं है। सुबह आराम से आना।साम्प्रदायिक मामला होने के कारण घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपी असलम की तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मां की मौत के बाद भूरी की तीनों बेटियां सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

अन्य समाचार

जिम छोड़ दो