बॉलीवुड की ‘महासुंदरी’ ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी बड़े परदे पर आई हैं उन्होंने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। अपनी स्टाइल, अदायगी से लोगों को उन्होंने क्रेजी किया है। अब एक बार फिर वे अपने कातिलाना अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने बड़े परदे पर आ रही हैं। दरअसल, कल उनकी आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-२’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें नंदिनी बनी ऐश्वर्या के लुक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस तो फैंस उनके पतिदेव अभिषेक बच्चन भी पत्नी के लुक पर फिदा हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमेंट कर ऐश्वर्या पर खूब प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। बिना कुछ बोले ही ऐश्वर्या ने लाखों दिलों को घायल कर दिया है।