मुख्यपृष्ठखेलफिर बना पाक का मजाक, फ्लाइट टिकट के लिए लिया लोन!

फिर बना पाक का मजाक, फ्लाइट टिकट के लिए लिया लोन!

पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल हॉकी है, लेकिन हॉकी के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। हालत यह है कि पाकिस्तान हॉकी टीम को चीन में आयोजिन होनेवाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी २०२४ में भाग लेने के लिए लोन लेना पड़ा। सरकार की तरफ से टीम को पाकिस्तान जाने के लिए फंड जारी नहीं किया गया था। इसकी वजह सरकार की आर्थिक तंगी है। इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार का एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजाक उड़ रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन प्रमुख तारिक बुगती ने कहा कि फंड जल्द आने की उम्मीद है और उन्होंने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से हॉकी के लिए अलग पैकेज बनाने की अपील की है।

अन्य समाचार

आया वसंत