मुख्यपृष्ठनए समाचारइंडिया गठबंधन में शमिल होंगे महादेव जानकर! ...दिल्ली में राहुल गांधी की...

इंडिया गठबंधन में शमिल होंगे महादेव जानकर! …दिल्ली में राहुल गांधी की मुलाकात

31 मई को आयोजित महासभा में आने का दिया न्योता

सामना संवाददाता / मुंबई

भाजपा ने हमसे कोई विचार-विमर्श नहीं किया। हमें पूछा तक नहीं। एकनाथ शिंदे और अजित पवार महायुति में शामिल होने के बाद भाजपा को छोटे दलों की जरूरत नहीं रह गई है। इसलिए हमें दूसरा विकल्प चुनना चाहिए, ऐसा निर्णय हमने लिया है। राहुल गांधी ने मुझे पार्टी कार्यालय में नहीं, बल्कि अपने घर पर बुलाया था और मुझे सम्मानजनक व्यवहार मिला। राहुल गांधी के साथ जातीय जनगणना को लेकर चर्चा हुई, जिस पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यह जानकारी राष्ट्रीय समाज पक्ष के नेता महादेव जानकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि राज्य की महायुति और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हम लामबंद हो रहे हैं। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में हमारा विशाल सम्मेलन है। जिसमें धनगर और पाल समाज के लोग देशभर से शमिल होंगे। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पार्टी की कोषाध्यक्ष शिला रामलाल यादव ने बताया कि इस सम्मेलन में राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी यादव आदि लोगों को आमंत्रित किया है। पूरा विपक्ष यह उपस्थित होगा।

राज्य में महायुति के भीतर एक बार फिर असंतोष खुलकर सामने आया है। ‘लाडली बहन योजना’ के लिए निधि हस्तांतरण को लेकर शिंदे गुट के नेता और मंत्री संजय शिरसाट नाराज हैं। साथ ही शिंदे गुट और अजित पवार गुट के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति देखी जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में अब यह चर्चा जोरों पर है कि महादेव जानकर भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं वे अब कोई बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में हैं। जानकारों के अनुसार महायुती के सहयोगी रहे महादेव जानकर के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से महादेव जानकर ने हाल ही में मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी स्वयं जानकर ने पत्रकारों को दी।

अन्य समाचार