मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमहाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने रचनाकारों का सम्मान किया

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने रचनाकारों का सम्मान किया

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की पुस्तक प्रकाशन योजना के अंतर्गत प्रकाशित विमल‌ मिश्र की ‘महाराष्ट्र बलिदानों की धरती’, अवधेश राय की’ स्वाधीनता आंदोलन और हिंदी साहित्य’, उषा मिश्रा की ‘हिंदी के विशिष्ट कवि और उनकी कविताएं’, उषा दुबे की ‘हिंदी के महत्वपूर्ण कवियों के काव्य में राष्ट्र-प्रेम ‘अजीत राय की ‘श्रीरामचरित मानस के झरोखे से श्रीराम और भरत’ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे ने उपस्थित रचनाकारों का अंगवस्त्र और पुस्तक देकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अकादमी ऐसी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमी के सहनिदेशक सचिन निंबालकर ने रचनाकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

अन्य समाचार