मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति को पराजित कर सकती है महाराष्ट्र की एकजुटता ... आदित्य ठाकरे...

महायुति को पराजित कर सकती है महाराष्ट्र की एकजुटता … आदित्य ठाकरे ने जताया विश्वास

सामना संवाददाता / मुंबई
लोकसभा में महाविकास आघाड़ी ने जीतकर दिखा दिया, अब विधानसभा में भी महाराष्ट्र की यही एकजुटता असंवैधानिक, भ्रष्ट महायुति को पराजित कर सकती है। इस तरह का विश्वास शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने जताया। उन्होंने आगे कहा कि आगामी काल में हमारे बीच झगड़ा लगाने के काम किए जाएंगे। लेकिन हमारा अलग होकर चलना नहीं चलेगा। भाजपा केवल एकजुटता और सच्चाई से डरती है। इसलिए यही ताकत विधानसभा में दिखनी चाहिए। इस तरह का आह्वान भी उन्होंने किया।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि चार सौ पार का नारा देनेवाली भाजपा को देश में ३०३ से सीधे २४० पर ला दिए। आज भाजपा के पास बहुमतवाली सरकार होती तो एक महीने में संविधान को बदलकर खुद के दल के संविधान को देश पर लाद दिया होता।
भाजपावाले संविधान बदलने वाले थे, यह फेक नैरेटिव नहीं था, बल्कि उसकी यह प्रक्रिया महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार को गिराकर शुरू हो गई थी। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पक्ष और चिह्न चुराकर असंवैधानिक सरकार की स्थापना करके संविधान का अपमान किया है। भाजपा की यह साजिश मविआ ने जनता तक पहुंचाई थी। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि घाती सरकार होर्डिंग पर काम दिखाती है। यदि वह सही है तो फिर चुनाव क्यों नहीं करा रही है। इस तरह का सवाल भी उन्होंने पूछा। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि कई मनपाओं पर प्रशासक बिठाकर उनके जरिए महायुति बीते दो सालों से महाराष्ट्र और मुंबई को लूट रही है।

घाती सरकार ने महाराष्ट्र में एक भी उद्योग नहीं लाया, बल्कि केवल ४० चोरों को खोके और नौकरियां मिली, जबकि राज्य के युवा बेरोजगार हैं। पुलिस भर्ती के लिए १७ लाख युवा मुंबई में आए, लेकिन नौकरियां कहां हैं? पुलिस वालों के घरों के लिए इस सरकार ने कोई निधि नहीं दी। लाडला कॉन्ट्रैक्टर और लाडली राज्य योजना ही घाती सरकार ने चलाई।
-आदित्य ठाकरे, शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख

 

अन्य समाचार