मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा को गढ़ में ही ठोकेंगे, महाविकास आघाड़ी की कल नागपुर में...

भाजपा को गढ़ में ही ठोकेंगे, महाविकास आघाड़ी की कल नागपुर में वज्रमूठ सभा

स्थल: दर्शन कॉलोनी मैदान, नंदनवन, नागपुर समय: शाम ५ बजे
सामना संवाददाता / नागपुर
भाजपा की दमनशाही को चुनौती देते हुए लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए महाविकास आघाड़ी ने वङ्कामूठ तानी है और छत्रपति संभाजीनगर में हुई पहली विराट वङ्कामूठ सभा के बाद कल (रविवार) नागपुर में दूसरी वङ्कामूठ सभा का एलान किया है। इस सभा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की तोप गरजने के साथ ही महाविकास आघाड़ी के अन्य प्रमुख नेता भी मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा को गढ़ में ही ठोकनेवाली यह सभा साबित होनेवाली है। इसलिए सभा से भाजपा के नेता कुछ ज्यादा ही खौफजदा हो गए हैं।
नागपुर के नंदनवन, केडीके कॉलेज के समक्ष दर्शन कॉलोनी मैदान में रविवार शाम ५ बजे यह सभा होनेवाली है। इस सभा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूर्व मंत्री सुनील केदार इस सभा के समन्वयक हैं। शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस इन तीनों पार्टियों द्वारा इस सभा की योजना बनाई गई है। कल शिवेसना नेता, सांसद संजय राऊत ने सभास्थल का मुआयना किया। इस सभा में उद्धव ठाकरे सहित विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता अजीत पवार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील, विधानसभा के कांग्रेस गुटनेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मार्गदर्शन करेंगे।
सभा रोकने का प्रयास विफल
महाविकास आघाड़ी की सभा से भाजपा डर गई है। इस सभा में अड़ंगा डालने का प्रयास किया गया। भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े इस सभा का विरोध करते रहे हैं। मैदान बचाओ समिति के माध्यम से विरोध का सुर अलापा जा रहा है। इस सभा में लाखों की भीड़ उमड़ेगी और उससे स्थानीय लोगों को परेशानी होगी, ऐसा दावा करते हुए धीरज शर्मा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन सभा को कोर्ट ने अनुमति दी है, वहीं पुलिस ने सभा के लिए विभिन्न शर्तें लागू की हैं।
नाना पटोले के बारे में अफवाह
नाना पटोले छत्रपति संभाजी नगर के बाद अब नागपुर की वङ्कामूठ सभा में उपस्थित नहीं रहेंगे, ऐसी चर्चा की जा रही है। नाना पटोले ने उस चर्चा पर पूर्णविराम लगा दिया है। इस सभा के बारे में पटोले से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कौन कहता है कि मैं सभा में नहीं आऊंगा? इस सभा में मैं निश्चित ही उपस्थित रहूंगा, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया है।
गढ़ वैâसा, उनके पेट में डर का गोला!
संजय राऊत ने सभास्थल का दौैरा करने के बाद मीडिया से संवाद साधा और भाजपा पर तोप दागी। गढ़ वगैरह कुछ नहीं होता, ऐसे बहुत गढ़ टूटकर गिर गए हैं। उसका परिणाम रविवार को दिखाई देगा, ऐसा राऊत ने कहा। इस सभा के मार्ग में रो़ड़ा डालने का प्रयास किया गया। कानूनी नियमों को पूर्ण करने के बावजूद भी परेशानी पैदा की जा रही है तो जिसे वे अपना गढ़ बता रहे हैं, उनके गढ़ में ही उनके पेट में डर का गोला बन गया है, ऐसा स्पष्ट हो रहा है, ऐसी तोप संजय राऊत ने दागी।

अन्य समाचार