मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति सरकार का फरमान ... गरीबों के लिए मंत्रालय के दरवाजे बंद...

महायुति सरकार का फरमान … गरीबों के लिए मंत्रालय के दरवाजे बंद अब आम लोग कहां लगाएंगे गुहार

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्यभर से अपने कामों को लेकर पहुंचने वाले आम लोगों खासकर गरीबों के मंत्रालय के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में महायुति सरकार द्वारा जारी फरमान के जरिए बताया है कि गरीबों के मंत्रालय में प्रवेश करने से भारी भीड़ होती है। इससे सुरक्षा प्रबंधन पर बोझा बढ़ जाता है इसलिए इस तरह का पैâसला लिया गया है। दूसरी तरफ आम जनता कह रही है कि अब वे अपनी परेशानियों का निराकरण कराने के लिए कहां गुहार लगाएंगे।
उल्लेखनीय है कि महायुति सरकार के सत्ता में आने के बाद मंत्रालय की सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मंत्रालय में सुरक्षा प्रबंध को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें बताया गया कि मंत्रालय में राज्यभर से आम नागरिक काम लेकर आते हैं। ऐसे में यहां काफी भीड़ हो जाती है। यह बढ़ती भीड़ सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव डालती है इसलिए सुरक्षा प्रबंध को कड़क करने पर आगंतुकों के साथ-साथ कर्मचारियों की पहुंच आसान हो जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने फरमान जारी किया कि आंगतुकों को जिस विभाग में जाना है, वह जिस मंजिल पर स्थित है, वहीं प्रवेश मिलेगा। वे अन्य मंजिलों पर नहीं जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री के निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि नागरिक प्रवेश-निकास प्रबंधन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करें। कार्यालय कार्य के लिए अधिकारी और कर्मचारी मंत्रालय से विधान भवन तक आवागमन करते हैं। सत्र के दौरान यह ट्रैफिक बढ़ जाता है। इन सभी स्थानों पर कर्मचारियों को सुरक्षा पास दिए जाएं। मंत्रालय से विधान भवन तक सब-वे का कार्य प्रगति पर है और वहां से कर्मचारियों को आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाए। कुछ साल पहले मंत्रालय से कूदकर आत्महत्या करने के कई प्रयासों के बाद दूसरी मंजिल पर तार की जाली लगाई गई थी।

अत्याधुनिक यंत्रणा
मंत्रालय में प्रवेश के लिए पास जारी करते समय आगंतुक की तस्वीर ली जाती है। हालांकि, अब बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर भी सुरक्षा बैरियर लगा दिए गए हैं। साथ ही हर व्यक्ति वैâमरे में नजर आएगा और उसकी पहचान, फोटो और नाम साइड में लगे मॉनिटर पर दिखेगा। इसी तरह हर फ्लोर पर एक सिस्टम लगाया जाएगा। पहचान के बाद ही उसे प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

अन्य समाचार

आया वसंत