सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से छलांग लगाकर एक शख्स द्वारा सुसाइड करने की कोशिश की घटना सामने आई है। उस व्यक्ति की हेलीकॉप्टर से तलाश की जा रही है। पुल से छलांग लगानेवाले शख्स की तलाश में कोस्ट गार्ड के अलावा दूसरी टीमें भी लगी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स कार में सवार होकर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से गुजर रहा था। कार जब पुल के बीचोंबीच पहुंची तो उसने कार रोकी और सीधे समुद्र में छलांग लगा दी। सुसाइड अटेम्प्ट की जानकारी जैसे ही कोस्ट गार्ड की टीम और दूसरे अधिकारियों को लगी तो उसे ढूंढ़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। एक हेलीकॉप्टर को भी इस काम में इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को सुसाइड प्वाइंट भी माना जाता है। यहां से अक्सर लोगों के आत्महत्या करने की खबरें आती रहती हैं। इस बारे में बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था और इसके बाद यहां सीसीटीवी वैâमरे लगाकर सुरक्षा बढ़ाई दी गई।