मुख्यपृष्ठनए समाचारमैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा! ... महिला डॉक्टर से रेप

मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा! … महिला डॉक्टर से रेप

गोविंद पाल / नई मुंबई
मुंबई के स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला डॉक्टर मैट्रिमोनियल साइट का शिकार हो गयी। नई मुंबई का एक व्यक्ति इस महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा और शादी से आनाकानी कर रहा था। मजबूरन पीड़ित महिला ने वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस शशिकांत चांदेकर ने बताया कि वाशी सेक्टर ९ में रहने वाला आरोपी मुंबई में एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है, तो ३८ वर्षीय पीड़िता मुंबई मनपा के स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के रूप में कार्यरत है। पीड़िता महिला डॉक्टर कुछ साल पहले अपने पति से अलग हो गई और आरोपी भी अपनी पत्नी से अलग हो गया। ऐसे में दोनों दूसरे पार्टनर की तलाश में थे। इसी बीच दोनों की मुलाकात एक साल पहले मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। आरोपी ने पीड़ित डॉक्टर महिला को शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार करता रहा और शादी से इनकार कर दिया। इसलिए महिला डॉक्टर ने भी उससे मिलना बंद कर उससे संबंध तोड़ लिया। लेकिन ४ फरवरी को आरोपी ने बीमारी का बहाना बनाकर महिला डॉक्टर को वाशी स्थित अपने घर बुला लिया। इसके बाद उसने महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया, इसके बाद महिला ने वाशी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चार वर्षों में फ्राॅड  फ्रेंडशिप में फंसी ६,००० महिलाएं
महाराष्ट्र में दर्ज किए गए सभी साइबर अपराध के मामलों में से एक तिहाई महिलाएं पीछा करने, ब्लैकमेल करने, अश्लील साहित्य, नकली प्रोफाइलिंग या मॉर्फिंग, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसी घटनाओं की शिकार हुई हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि २०१८ से २०२१ तक दर्ज किए गए कुल १९,५३६ साइबर अपराधों में से ६,००० से अधिक महिलाओं के खिलाफ किए गए थे। २०१८ में ९९०, २०१९ में ९९०, २०२० में १,१४२ और २०२१ में १,१२० मामले दर्ज किये गए थे।

अन्य समाचार