मुख्यपृष्ठविश्वबुर्किना फासो में नरसंहार, ७० की मौत ...सेना की वर्दी में आए...

बुर्किना फासो में नरसंहार, ७० की मौत …सेना की वर्दी में आए लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग

सामना संवाददाता / नई दिल्ली  
अफ्रीकी  देश बुर्किना फासो में एक बार फिर से नर संहार की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि सेना की वर्दी में आए लोगों ने एक गांव में अंधाधुंध फायरिंग करके कई लोगों को मौत की नींद सुला दी। सूत्रों के अनुसार, इस फायरिंग में करीब ७० लोगों की मौत हुई है, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ६ नवंबर को ये घटना बौल्सा शहर से लगभग ६० किलोमीटर देश के उत्तरी इलाके में एक गांव जाओंगो में हुई है। सेना की वर्दी में आए हमलावरों ने न सिर्फ लोगों को मारा बल्कि उन्होंने ग्रामीणों की संपत्तियों को आग लगा दी। इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि कई लोग लापता हुए हैं कई घायल हुए और कई मारे गए हैं। बता दें कि पश्चिम अफ्रीकी बुर्किना फासो देश वर्षों से पड़ोसी माली से फैले अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े जिहादी विद्रोह से जूझ रहा है। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोग मारे गए हैं और २० लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

कनाडा में मुस्लिम विरोधी हमला 
कनाडा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक कनाडाई व्यक्ति ने शाम को टहलने निकले एक परिवार के चार सदस्यों पर अपना पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मुसलमानों से नफरत करता है और वह शिकार के लिए निकला था। आरोपी की पहचान नैथालिएन वेल्टमैन के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ ओंटारियो में मुकदमा दायर किया गया है।

अन्य समाचार

विराट आउट

आपके तारे