मुख्यपृष्ठसमाचारधरती से गायब हो जाएंगे पुरुष!

धरती से गायब हो जाएंगे पुरुष!

तो क्या वाकई अब धरती पर सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही बच जाएंगी। क्या वाकई धरती से पुरुष गायब हो जाएंगे? ऐसा सवाल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि एक अध्ययन ने एक खुलासा किया है। इस स्टडी में वाई-क्रोमोसोम (पुरुष-लिंग निर्धारित करनेवाला) के लुप्त होने का जिक्र किया गया है। बकौल स्टडी, भविष्य में इंसानों में वाई-क्रोमोसोम के लुप्त होने का खतरा है। हालांकि, चूहों की प्रजाति `स्पाइनी’ ने अपना वाई-क्रोमोसोम लुप्त होने के बाद नर-लिंग के निर्धारण के लिए नया जीन विकसित कर लिया था, जिससे इंसानों के लिए उम्मीद जगी है। वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि तेजी से कम होते वाई क्रोमोसोम की वजह से आनेवाले समय में मनुष्य जाति के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

अन्य समाचार