मुख्यपृष्ठनए समाचार‘ईडी’ २.० सरकार की करामात... वडा-पाव के भी होंगे वांदे!.. गरीबों के...

‘ईडी’ २.० सरकार की करामात… वडा-पाव के भी होंगे वांदे!.. गरीबों के आहार पर महंगाई की मार

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार स्थापित होते ही पहली गाज गरीबों पर गिरी है। आम आदमी का आहार वडा-पाव की कीमतों में करीब ३ रुपए की वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में गरीबों के लिए वडा-पाव के वांदे होना तय है।
बता दें कि आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा पाव के दाम २४ दिसंबर से बढ़ जाएंगे। कुलगांव बदलापुर बेकरी ओनर्स वेलफेयर असोसिएशन ने पाव के दाम में ३ रुपए की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इसके बाद एक लादी पाव (आठ पाव) की कीमत २३ रुपए हो जाएगी, जो पहले २० रुपए थी। इस बढ़ोतरी से वडा-पाव के दाम भी बढ़ने की संभावना है, जिससे आम जनता पर असर पड़ेगा। बदलापुर के बेकरी मालिकों ने हाल ही में एक बैठक आयोजित की, जिसमें पाव के दाम बढ़ाने का पैâसला लिया गया। असोसिएशन के सचिव उजेट मुल्ला ने बताया कि महंगाई के कारण और जीवनावश्यक वस्तुओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते यह निर्णय लिया गया है। पाव, खारी, बटर, टोस्ट जैसे बेकरी प्रोडक्ट के लिए आवश्यक तेल, घी, शक्कर, मैदा की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। इसके अलावा खारी, बटर और टोस्ट के दामों में भी पाव किलो के हिसाब से १० रुपए की वृद्धि की गई है। बदलापुर में कुल २० बेकरी हैं, जिनमें प्रतिदिन ६,००० से भी ज्यादा लादी पाव तैयार किए जाते हैं। तीन साल पहले नवंबर २०२१ में भी इन दामों में २ रुपए की वृद्धि की गई थी।
आज बेकरी बंद आंदोलन
महंगाई पर काबू पाने में सरकार की नाकामी के विरोध में बदलापुर की सभी बेकरी आज २३ दिसंबर को बंद रहेंगी। इस दिन कोई भी पाव या बेकरी उत्पाद बदलापुर में उपलब्ध नहीं होगा। इस आंदोलन में सभी बेकरी मालिक भाग लेंगे और बदलापुरवासियों को वडा-पाव, मिसल पाव जैसे फूड नहीं मिलेंगे।

अन्य समाचार