मुख्यपृष्ठनए समाचारचीन के सामने मोदी ने डाले हथियार! ...भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी का...

चीन के सामने मोदी ने डाले हथियार! …भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी का आरोप

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
चीन हमारे खिलाफ साजिशें रचता है, पर उसे कोई कड़ा जवाब देने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके सामने हथियार डाल दिए हैं। यह कहना है भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी का। स्वामी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी तब उनको ‘ब्रिक्स बैंक’ का प्रेजीडेंट बनाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था। स्वामी ने कहा, ‘मैंने मोदी-शाह के साथ २०१५ में हुई एक सेपरेट मीटिंग में दोनों को चीन और रूस के इरादों के प्रति आगाह किया था। मोदी और शाह मेरी सलाह को याद करें।
स्वामी ने कहा कि मोदी रूस और चीन की सहमति के बाद उनको ब्रिक्स बैंक का प्रेजीडेंट बनाने पर आमादा थे। लेकिन उन्हें लगता था कि हिंदुस्थान को इन दोनों देशों से दूर रहना चाहिए। अब जबकि रूस पूरी तरह से चीन के सामने नतमस्तक हो गया है तो मोदी-शाह याद करें कि उन्होंने दोनों को क्या नसीहत दी थी। बकौल स्वामी हिंदुस्थान का हित इन दोनों ही देशों का पिछलग्गू बनने में नहीं है। चीन हमें कभी नहीं बख्शेगा। रूस जिस तरह से चीन के पीछे चल पड़ा है उसमें हिंदुस्थान को दोनों ही देशों से बराबर की दूरी बनाने की जरूरत है। मोदी को इस बारे में सोचना ही होगा। स्वामी बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा सांसद बने थे। २००९ में वो भाजपा में आए थे। उससे पहले वो जनता पार्टी के झंडे तले अपनी राजनीति करते थे। उनको राज्यसभा में भेजने का पैâसला मोदी-शाह ने ही किया था। लेकिन उसके बाद के दौर में स्वामी की दोनों से अनबन होने लगी। हालात यहां तक खराब हुए कि स्वामी सरेआम पीएम और शाह की आलोचना करने लग गए। पीएम की नाराजगी की वजह से ही उनको राज्यसभा में फिर से नहीं भेजा गया। वैसे स्वामी का आंकड़ा कांग्रेस से भी ३६ का है। नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को कोर्ट तक घसीटने का काम उन्होंने ही किया है।

अन्य समाचार